पीजीआईएमईआर का चिकित्सक स्वाइन फ्लू से ग्रसित
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक 27 वर्षीय चिकित्सक, जो पीजीआईएमईआर में चिकित्सकों के लिए बने आवास में रहते हैं, का नमूना जांच के लिए शनिवार की सुबह लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पोजिटिव आई है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "चिकित्सक में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद शनिवार को नमूनों को जांच के लिए पीजीआईएमईआर की प्रयोगशाला में भेजा गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।"
उन्होंने कहा कि चिकित्सक का इलाज चल रहा है और चिंता जैसी कोई बात नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पीजीआईएमईआर में रहने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक को स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया था। अभी तक एक दर्जन से ज्यादा चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं जिसमें पीजीआईएमईआर से अकेले सात मामले सामने आए हैं।
उल्लेखनीय है कि अभी तक चण्डीगढ़ के अस्पतालों में 250 से अधिक स्वाइन फ्लू के संभावित मामले सामने आए हैं जिनमें से 51 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू से चण्डीगढ़ और मोहाली में एक-एक लोग एच1 एन1 वायरस का शिकार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications