अरुणाचल पर चीन का दावा बेतुका: खांडू
खांडू ने कहा, "मैं बार-बार कहता रहा हूं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और इस पर चीन का दावा बेतुका है।"
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर में सिर्फ यही एक राज्य है जहां कई जनजातियों से हिंदी जुड़ी है जो विभिन्न उपभाषाएं बोलते हैं।"
खांडू ने कहा, "हम दलाई लामा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं जो आठ नवंबर को यहां पहुंच रहे हैं।" उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के पूरे आर्थिक विकास को बढ़ाने की होगी।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जनता ने चुनाव में हमें भारी बहुमत से जिताया है। अब हमें राज्य के विकास की गति को बढ़ाने और लोगों की प्रगति के लिए काम करना है।"
इससे पहले खांडू को राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) जे. जे. सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खांडू के साथ किसी और ने बतौर मंत्री शपथ नहीं ली। उन्होंने कहा, "मंत्रिमंडल के सदस्यों को अगले एक या दो दिन में शपथ दिलाई जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications