चीन के साथ सैन्य गठबंधन नहीं : श्रीलंका
सिंगापुर के समाचार पत्र 'स्ट्रेट्स टाइम्स' से बोगोलोगामा ने शनिवार को कहा, "चीन के साथ बहुत नजदीकी संबंध हैं और मैं इसे विशिष्ट कहता हूं क्योंकि वह हमारे आर्थिक एजेंडे का समर्थन करने के साथ ही सुरक्षा परिषद में हमारा राजनीतिक समर्थन करते हैं।"
दक्षिणी श्रीलंका के हम्बनटोटा में चीन के एक नौसैनिक अड्डा बनाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, "उन्होंने इसके लिए नहीं कहा है। ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।"
उल्लेखनीय है कि चीन हम्बनटोटा में एक बंदरगाह बना रहा है।
बोगोलोगामा ने कहा कि भारत उनका पड़ोसी और नजदीकी मित्र है। उसके साथ अनोखा संबंध है। श्रीलंका में स्थाई शांति के प्रयासों का भारत हमेशा समर्थन करता रहा है।
उन्होंने कहा कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की सैनिक पराजय के बाद श्रीलंका शांति और सुलह की दिशा में बढ़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications