हिमाचल प्रदेश में 2 रूसी पैराग्लाइडर घायल
उपमण्डलीय अधिकारी (बैजनाथ) के.के.सरोच ने आईएएनएस को बताया, "दो रूसी पैराग्लाइडर शनिवार की शाम कांगड़ा जिले में एक पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि मिखाइल और डेनिस कुलिकोव तेज हवा की वजह से अपना रास्ता भटक गए और दुर्घटना का शिकार हो गए।
के.के. सरोच ने बताया कि दोनों को घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दिल्ली स्थित उनके दूतावास को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग (एचपीटीसीएडी) ने आयोजन स्थल का नवीनीकरण कराने के तहत बीर बिलिंग में इस साल वार्षिक प्री-पैराग्लाइडिंग विश्व कप नहीं कराने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि एक स्थानीय संस्था 'बिलिंग पैराग्लाडिंग एसोसिएशन' ने इस प्रतियोगिता का आयोजन खुद कराने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि रूस, अमेरिका और ब्रिटेन से बड़ी संख्या में पैराग्लाडिंग से जुड़े साहसिक प्रतिभागी अभ्यास के लिए यहां पहुंचे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications