विप्रो, व्हार्टन संयुक्त रूप से करेंगे से प्रतिभाओं की खोज
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईटी क्षेत्र की शीर्ष भारतीय कंपनी विप्रो प्रतिष्ठित व्हार्टन बिजनेस स्कूल के सहयोग से लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम 'अमेरिकन आइडल' की तर्ज पर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अविष्कारों के लिए एक वैश्विक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करेगी।
प्रतिभागियों से छह नवंबर तक प्रविष्टियां भेजने को कहा जाएगा। विजेताओं को वर्ष 2010 के आरंभ में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन बिजनेस स्कूल में आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित सबसे बेहतर और नई खोजों का चुनाव करना है जिनमें कंपनियों को राजस्व बढ़ाने, लागत घटाने और उपभोक्ताओं की सेवा में सुधार में सहायता देने की क्षमता हो। दोनों संस्थानों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
यह प्रतियोगिता व्हार्टन के दो प्रोफेसरों कार्ल उलरिच और क्रिश्चियन टेरवीश्च की हाल में प्रकाशित किताब "इनोवेशन टूर्नामेंट्स: क्रिएटिंग एंड सलेक्टिंग एक्सेपशनल अपार्चुनिट्ीज" से प्रेरित है। किताब की प्रमुख विषयवस्तु है कि ऐसी प्रतियोगिताओं से नई खोजों को बढ़ावा मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications