चण्डीगढ़ में छठ पूजा की विशेष व्यवस्था
चण्डीगढ़ प्रशासन के वित्त सचिव संजय कुमार ने कहा, "मैंने शुक्रवार को घाट का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। मैंने अधिकारियों को पूजा स्थल पर सभी प्रकार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।"
कुमार ने कहा कि पूजा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
छठ पूजा में श्रद्धालु भगवान भास्कर की पूजा करते हैं। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications