लजीज व्यंजन बनाने में भी अव्वल हैं पंजाबी पुरुष
हाल ही में चण्डीगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर छह लोगों ने 'मैन कैन कुक' नामक एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन सभी ने तकरीबन 30 मिनट के भीतर ही एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन तैयार किए।
प्रतियोगिता में मोटर रेलिस्ट हरि सिंह, गोल्फ खिलाड़ी अमृत इंदर सिंह, बागवानी विशेषज्ञ भगवंत सिंह, मूर्तिकार शिव सिंह, उद्योगपति ग्रेवाल और एनआरआई अमित आहूजा ने हिस्सा लिया था।
यह प्रतियोगिता चण्डीगढ़ स्थित ताज होटल में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अमृत इंदर सिंह रहे। उन्होंने स्वादिष्ट 'चिकन दहीवाला' बनाया।
दूसरे स्थान पर भगवंत सिंह रहे। सभी प्रतिभागियों को व्यंजन बनाने के लिए आधे घंटे का वक्त दिया गया था।
इससे पहले ऐसी ही प्रतियोगिता पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर, गोवा, जयपुर और दिल्ली में आयोजित की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications