मिजोरम में नया बिजली संयंत्र लगाया लाएगा
मुख्यमंत्री ललथनहावला ने कहा कि "पीक आवर्स" के दौरान बिजली की मांग 65 से 100 मेगावॉट तक बढ़ जाती है। बिजली के स्रोतों को बढ़ाने की जरूरत है और सरकार ने 460 मेगावॉट के बिजलीघर के निर्माण के लिए एनटीपीसी के साथ समझौता किया है।
बिजलीघर की लागत 30 अरब रुपये होगी और यह वर्ष 2013 तक तैयार होगा।
सरकार तुरियल और तुईवई जल विद्युत परियोजनाओं के नवीकरण पर भी कार्य कर रही है। ललथनहावला ने कहा कि निजी-सार्वजनिक भागीदारी के तहत भी कुछ छोटी बिजली परियोजनाओं को स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि राज्य के 90,000 हजार कर्मचारियों के लिए सरकार छठा वेतन आयोग लागू करेगी।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि ललथनहावला ने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल के फैसले का इंतजार कर रही है और सरकार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को यथासंभव शीघ्र लागू करने की इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications