वसुंधरा राजे ने अंतत: दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में राजस्थान में पार्टी की हार के कारण पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से अंतत: इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अपमान किए जाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना की।
सूत्रों के अनुसार राजे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से यहां उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को एक पत्र भेजा है जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की आलोचना की गई है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी की राजस्थान में हार के बाद राजे के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ने लगी थी। तब संसदीय बोर्ड ने अगस्त में उनसे विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया था, लेकिन पितृपक्ष श्राद्ध और बीमारी के कारण इस्तीफे का मसला टलता रहा। इस मसले पर राजे को मनवाने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. वेकैंया नायडू को जिम्मेवारी सौंपी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications