राजस्थान के शहरी निकायों में 32 सीटें आरक्षित
जयपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के सभी शहरी निकायों के अध्यक्ष (महापौर, सभापति, अध्यक्ष) पदों के आरक्षण की लॉटरी निदेशक, स्थानीय निकाय जोगाराम द्वारा निकाली गयी। इसके तहत अनुसूचित जाति के लिए 27 और अनुसूचित जनजाति के लिए 5 सीटें आरक्षित की गईं।
शहरी निकायों के अध्यक्षों की लॉटरी शनिवार को स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया की उपस्थिति में निकाली गई। समस्त 184 शहरी निकायों में से 2001 की जनसंख्या के अवरोही क्रम में रखकर अधिकतम जनसंख्या वाली नगर पालिकाओं को आरक्षित किया गया।
अनुसूचित जाति के लिए 27 सीटें आरक्षित की गयीं। इनमें से 12 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार पांच सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई इनमें से दो निकाय अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिये आरक्षित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications