पाकिस्तान को सहायता पर कोई शर्त नहीं : हॉलब्रूक

वाशिंगटन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रूक ने कहा है कि पाकिस्तान को सैन्य सहायता संबंधी नए विधेयक में "केवल अमेरिकी जरूरतों" पर ध्यान दिया गया है और इसमें इस्लामाबाद पर शर्ते नहीं थोपी गई हैं।

अमेरिकी सैन्य सहायता का उपयोग भारत का मुकाबला करने से रोकने के लिए पाकिस्तान पर कड़ी शर्ते लगाने संबंधी मुद्दे पर किसी नए विवाद से बचने के लिए ऐसा कहा गया है।

हॉलब्रूक ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान पर कोई शर्त नहीं थोपी गई है लेकिन उसमें हमारी जरूरतें बताई गई हैं।"

उन्होंने कहा कि अब के सभी विधेयकों में और पिछले करीब 30 वर्षो से कांग्रेस अपनी जरूरतों को रखती है। यह निक्सन-किसिंजर युग से ही जारी है।

हॉलब्रूक ने कहा कि पाकिस्तान में कुछ लोगों ने जानबूझ कर इसे विकृत तरीके से पेश किया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अमेरिकी कांग्रेस ने 680 अरब डॉलर के रक्षा खर्च को मंजूरी दी। इसमें पाकिस्तान को 2.3 अरब डॉलर की रक्षा सहायता भी शामिल है। परंतु इसके साथ ही यह शर्त भी शामिल है कि ओबामा प्रशासन हर छह महीने पर यह रिपोर्ट देगा कि पाकिस्तान तालिबान से लड़ाई के स्थान पर सैन्य सहायता को भारत के मुकाबले के लिए नहीं मोड़ रहा है।

हॉलब्रूक ने कहा कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी सहायता पर चर्चा के लिए कुछ दिनों के भीतर पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगी। सुरक्षा कारणों से अमेरिकी अधिकारियों ने क्िंलटन के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+