स्कूल बस-स्कार्पियो टक्कर में 2 की मौत, 20 छात्र घायल
यह दुर्घटना उस वक्त हुई कुछ जब स्कूली छात्र और शिक्षक जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से एक शैक्षणिक टूर से लौट रहे थे तभी उनका बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर एक स्कॉर्पियो जीप से टकरा गई। दुर्घटना जे.पी नगर जिले के गजारूला इलाके में हुई।
घायल छात्रों को इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मामूली रूप से घायल एक दर्जन छात्रों को उपचार के बाद छुट्टी दे गई। स्कूल की प्रिंसिपल मीटा राय ने कहा,"कुछ छात्रों को मामूली रूप से चोटें आई थी। "
दोनों मृतकों की पहचान हरविंदर और जगप्रीत के रूप में की गई है। दोनों मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications