उड़ीसा में युवक की हत्या के मामले में 5 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक यहां मनचेस्वर औद्योगिक इलाके की एक झुग्गी बस्ती का मनोज परूस्ती (27) शुक्रवार सुबह कथित तौर पर साइकिल चुराने की कोशिश कर हा था। इसी संदेह में उसकी पिटाई की गई थी।
मनोज की मां झूमर ने आईएएनएस को बताया, "स्थानीय लोगों ने मनोज को बांध दिया और कई घंटों तक पीटते रहे। इसके बाद उसकी मौत हो गई।"
पुलिस निरीक्षक विष्णु चरण मिश्रा ने कहा, "हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और झुग्गी बस्ती से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications