हरियाणा के मुख्यमंत्री को लेकर असमंजस बरकरार
कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के नाम की घोषणा करने के पहले विभिन्न नेताओं से मशविरा कर रही हैं।
यद्यपि कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का नाम लगातार सबसे आगे बना हुआ है, लेकिन इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से सांसद शैलजा कांग्रेस अध्यक्ष की करीबी मानी जाती हैं।
कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से मिल कर सभी सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया था।
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटों पर जीत दर्ज कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications