Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'रौजा तालाब' के समीप छठ पूजा को लेकर विवाद

रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने शनिवार को बताया कि तालाब की सुरक्षा के लिए मकबरा परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मकबरे की देखरेख के लिए तैनात पुरातत्व विभाग के अधिकारी नीरज कुमार ने पिछले दिनों जिला प्रशासन को छठ में व्रतियों के स्नान करने के कारण ऐतिहासिक तालाब के गंदा होने की आशंका व्यक्त की थी।

मकबरा परिसर में ही शिव मंदिर है, जिसमें व्रती छठ पूजा करते हैं। व्रती समर्थकों का कहना है कि मंदिर परिसर में लगे नल के पानी से व्रती नहाते हैं और सूर्य भगवान को अघ्र्य देते हैं। इसके लिये नल के पानी को जमा होने के लिए एक गड्ढा बनवाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष फरवरी में पटना उच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक रौजा तालाब में स्नान करने, कपड़े धोने तथा मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+