राजस्थान उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में
जयपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्य के टोड़ाभीम एवं सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों में अगले माह होने वाले उप चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.सी. गुप्ता ने बताया कि नाम वापसी के बाद टोड़ाभीम से भारतीय जनता पार्टी से रमेशचन्द्र तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शिवदयाल, राजस्थान विकास पार्टी से प्रिय भूषण तथा निर्दलीय के रूप में कमला मीणा, नाहर सिंह मीणा, पृथ्वी व राजेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।
गुप्ता ने बताया कि सलूम्बर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से अमृत लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बसंती व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से गोता तथा कान्तिलाल, कीका व गोविन्द सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications