भारत के साथ स्वस्थ, स्थायी संबंध चाहता है चीन (लीड-1)

हुआ हिन (थाईलैंड), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ 'स्वस्थ और स्थायी संबंध' चाहता है।

आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बैठक आरंभ होने के अवसर पर जियाबाओ ने यह टिप्पणी की।

जियाबाओ ने कहा, "हम भारत के साथ स्वस्थ और स्थायी संबंध चाहते हैं। मुझे आशा है कि इस अवसर का उपयोग हम सभी संबंधित मुद्दों पर वैचारिक आदान प्रदान के लिए कर सकते हैं।"

मनमोहन सिंह ने कहा, "आपसे मिलकर मैं उत्साहित हूं।"

सिंह ने चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में कहा कि चीन के लोगों ने इस दौरान बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने इस वर्ष जून में चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ के साथ रूस में हुई मुलाकात का भी जिक्र किया।

इससे पहले चीन के प्रधानमंत्री ने एक पुराने मित्र की तरह सिंह का स्वागत किया और उनके साथ पहले हुईं मुलाकातों का जिक्र किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+