सांसद भगोरा रविवार को मंगोलिया जाएंगे
भगोरा रविवार को तड़के एशियन एयरवेज की उड़ान से सियोल होते हुए रविवार को उलानबातर पहुचेंगे। भगोरा 26 से 30 अक्टूबर तक मंगोलिया की राजधानी उलानबातर और अन्य स्थानों पर जाकर शिक्षा परियोजना, शोध, पी.आर.सेंटर, खान एवं खनन, उद्योग, राजस्व प्रबंधन और वैश्विक आर्थिक संकट में मंगोलिया द्वारा किए जा रहे आर्थिक एवं विकास प्रबंधन, सुप्रशासन और सामाजिक जवाबदेही आदि कार्यक्रमों को देखेंगे।
भगोरा वहां मंगोलिया के सांसदों, प्रशासनिक अधिकारियों, सिविल सोसाईटी, प्राईवेट सेक्टर के प्रतिनिधियों और दानदाताओं से भी मिलेंगे और विश्व बैंक की सहायता से चल रही परियोजनाओं को देखेंगे। इसके अतिरिक्त वे मंगोलिया की आर्थिक नीतियों पर आधारित सम्मेलन व मंगोलिया के विकास में विश्व बैंक की भूमिका विषय पर आयोजित व्याख्यानमालाओं में भी भाग लेंगे।
भगोरा विभिन्न संसदीय दल के साथ मंगोलिया की पार्लियामेंट स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, उप प्रधानमंत्री और बैंक ऑफ मंगोलिया के गर्वनर से भी भेंट करेंगे और एक नवम्बर को स्वदेश लौंटेंगे।
उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक, पी.एन.ओ.डब्ल्यू.बी. द्वारा अब तक 19 देशों में 50 देशों के 160 संसद सदस्यों को इस प्रकार की यात्राएं करवाई जा चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications