माकपा हिमाचल उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी
माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य और राज्य सचिव राकेश सिंघा ने आईएएनएस से कहा, "हमने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है लेकिन हम गैर कांग्रेसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।"
रोहड़ू और ज्वाली विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। ये दोनों सीट वीरभद्र सिंह और राजन सुशांत के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुईं।
कांग्रेस ने रोहड़ू से मंजीत सिंह ठाकुर और सुजान सिंह पठानिया को ज्वाली से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने इन दोनों सीटों से क्रमश: खुशी राम और बलेदव राज चौधरी को मैदान में उतारा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications