पश्चिम बंगाल में नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
पश्चिम मिदनापुर के जिलाधिकारी एन.एस.निगम ने कहा कि सुरक्षा बलों ने लालगढ़ पुलिस थाने के तहत आने वाले कांता पहाड़ी जंगली इलाके के पास संदिग्ध नक्सलियों पर हमला बोल दिया।
निगम ने आईएएनएस से कहा, "दोनों ओर से 20 मिनट तक गोलीबारी होती रही। गोलीबारी में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।"
निगम ने कहा कि नक्सलियों ने जिले में बारोपेलिया के पास तीन बारूदी सुरंगों में विस्फोट भी किया।
निगम ने कहा, "नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर उस समय गोलीबारी शुरू कर दी, जब वे इलाके में गश्त कर रहे थे।"
ज्ञात हो कि संकरैल पुलिस थाने पर हमले की घटना के बाद से जिले में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications