भारत के साथ स्वस्थ संबंध चाहता है चीन: वेन
हुआ हिन (थाईलैंड), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने शनिवार को कहा है कि भारत के साथ चीन 'स्वस्थ और संतुलित संबंध' चाहता है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ अपनी बैठक के आरंभ होने के अवसर पर जियाबाओ ने यह टिप्पणी की।
सिंह ने चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर जियाबाओ को बधाई दी और इसे एक उपलब्धि बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications