पर्वतारोही मगन बिस्सा को 5 लाख रुपये की सहायता
गहलोत ने शनिवार को नई दिल्ली में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाईनरी साइर्ंस (आई.एल.बी.एस.) अस्पताल जाकर बिस्सा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में बिस्सा की चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों और उनकी पत्नी सुषमा बिस्सा से उनके ईलाज के बारे मे पूरी जानकारी ली और बिस्सा के शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बिस्सा परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से उनके ईलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बिस्सा कुछ समय पूर्व अपनी पत्नी सुषमा बिस्सा के साथ एवरेस्ट फतह करने के लिए गए थे लेकिन 7 मई को बर्फीले तूफान में फंसने के कारण घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications