पूर्व भाजपा सांसद उपचुनाव से हटे
रायपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चार बार लोससभा के सांसद रह चुके ताराचंद साहू ने शनिवार को उपचुनाव में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। ताराचंद साहू को भारतीय जनता पार्टी ने बागी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
वैशाली नगर विधान सभा में चुनाव 7 नंवबर को होना है। वैशाली नगर से विधायक सरोज पांडेय आम चुनाव में लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव हो रहा है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले ताराचंद साहू ने इस हफ्ते की शुरूआत में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था।
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र दुर्ग संसदीय क्षेत्र में आता है। ताराचंद साहू दुर्ग संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार सांसद रह चुके हैं। जनवरी में उन्हें भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications