हिमाचल उपचुनाव में 8 उम्मीदवार मैदान में
शिमला, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में विधान सभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ने शनिवार को बताया शूरवीर सिंह (राष्ट्रवादी सेना) और माठू राम बुशैहरी (स्वतंत्र) ने रोहड़ू चुनाव क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया है।
उन्होंने बताया कि उप चुनावों के लिए मतदान 7 नवम्बर को होगा और मतगणना 10 नवम्बर को होगी, जबकि उपचुनाव प्रक्रिया 16 नवम्बर को संपन्न होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications