नाम बदलने के प्रस्ताव पर केंद्र की मंजूरी का उड़ीसा में स्वागत
भुवनेश्वर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उड़ीसा सरकार द्वारा राज्य का नाम बदल कर ओडीसा करने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मंजूरी का राज्य के लोगों ने स्वागत किया है।
राज्य के कृषि मंत्री और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) के महासचिव दामोदर राउत ने शनिवार को आईएएनएस को बताया," यह मांग काफी समय से लंबित थी। उड़ीसा के कुछ ऐसे स्थानों का नाम भी बदला जाना चाहिए जिनका उच्चारण गलत तरीके से किया जाता है।"
राज्य की भाषा, संस्कृति और पंरपरा के संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठन यत्कल सम्मिलानी के अध्यक्ष बसंत पणिग्राही ने कहा, "हम केंद्र सरकार के कदम का स्वागत करते हैं। हम काफी लंबे सयम से इसकी मांग कर रहे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications