छत्तीसगढ़ में सभी औद्योगिक चिमनियों की जांच होगी
कोरबा में भारत अल्युमिनियम कंपनी (बाल्को) की निर्माणाधीन चिमनी गिरने की घटना में 45 श्रमिकों की मौत को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
सभी चिमनियों की गुणवत्ता की जांच का फैसला गृहमंत्री ननकीराम कनवार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि 23 सितम्बर को कोरबा में चिमनी गिरने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश सरकार ने दिए हैं।
एक सरकारी बयान में कहा गया कि कनवार ने एक राज्य में औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों की एक बैठक में चिमनियों की गुणवत्ता की जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने को कहा।
बयान के अनुसार मंत्री ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को श्रमिकों की सुरक्षा पर सबसे अधिक ध्यान देने की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications