पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 27 लोगों की मौत (लीड-1)
समाचार चैनल 'एआरवाई' की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के दमाडोला के कबायली इलाके में दो मिसाइल दागे गए, जिसमें कम से कम 27 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।
यह हमला तालिबान के उप प्रमुख नेता मौलवी फारूक मोहम्मद के घर के करीब हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में फारूक मोहम्मद का भतीजा और दामाद मारे गए हैं जबकि हमले से 10 मिनट पहले फारूक भागने में कामयाब रहा। हमले में कई आतंकवादी भी मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी के सिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले के वक्त आतंकवादी एक बैठक कर रहे थे। यह इलाका तालिबान का गढ़ माना जाता है।
दमाडोला और इसका करीबी इलाका अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत से सटा है। कुनार प्रांत तालिबान का गढ़ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications