सोनिया गांधी तय करेंगी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री
मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित 81 विधायकों ने विधायक दल के नेता के चयन के लिए यहां शनिवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में बैठक की, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर छोड़ दिया गया।
कांग्रेस की परंपरा का पालन करते हुए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्यमंत्री का चयन सोनिया गांधी करेंगी। यह बैठक विधान भवन में आयोजित की गई।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए नवनिर्वाचित विधायकों के विचारों को जानने के लिए एक केंद्रीय दल बैठक के दौरान मौजूद था। इस दल में पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और राज्यसभा के उपसभापति के.रहमान खान शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications