परेशान किसानों ने किया अनोखा 'सांड प्रदर्शन'
यह अनोखा प्रदर्शन जिले के बालीकुदा कस्बे में हुआ। किसानों का कहना था कि उन्होंने प्रशासन से कई बार मदद की गुहार लगाई लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
इस तटीय जिले के 500 से अधिक गांवों में पिछले कई वर्षो से सांड और बंदर सब्जी की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
किसानों के नेता प्रकाश साहनी ने आईएएनएस को बताया, "इस साल कई गांवों में पहले ही बंदर और सांड फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं।"
खंड विकास अधिकारी निगमानंद पांडा ने कहा कि बंदरों और सांडों को यहां से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वे फसलों को नुकसान न पहुंचा सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications