प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खपत होगी दोगुनी
इंडियन प्लास्टिक फेडरेशन (आईपीएफ) के अध्यक्ष के.के. सेकसारिया ने लाबी की 50 वीं सालाना बैठक में कहा, "भारत में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक की खपत सालाना 6 किलोग्राम है जबकि वैश्विक स्तर पर यह औसत 25 किलोग्राम है।"
के.के.सेकसारिया के अनुसार शहरीकरण में तेजी आने के साथ ही प्लास्टिक की मांग तेजी से बढ़ेगी।
सेकसारिया ने कहा, "प्लास्टिक का इस्तेमाल आवास, ऑटोमोबाइल्स, खुदरा क्षेत्रों में किया जाता है। लगभग हर उत्पाद प्लास्टिक के पैकेट में पैक किया जाता है और पैकेजिंग सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है।"
देश भर में आईपीएफ के 850 सदस्य हैं। देश में सालाना 60 लाख टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications