Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन ने आसियान के साथ सहयोग का 6 सूत्री प्रस्ताव दिया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान वेन ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद चीन और आसियान देशों में वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है। दोनों पक्षों के बीच व्यापार एक टिकाऊ वृद्धि के चरण में प्रवेश कर गया है।

वेन ने दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए छह कदमों के उठाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। ये छह कदम कुछ इस प्रकार हैं : चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र विकसित करना, कृषि सहयोग को प्रगाढ़ करना, स्थायी विकास को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाना और विभिन्न स्तर पर क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाना।

वेन ने बौद्धिक संपदा अधिकार की हिफाजत करने और व्यापार में तकनीकी अवरोधों को हटाने का भी आह्वान किया।

वेन ने कहा कि उनका देश अगले वर्ष चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र फोरम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+