जलवायु परिवर्तन पर जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते भारत-चीन : पायलट

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। विकसित देशों को जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार गैसों का उत्सर्जन कम करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी वहीं भारत और चीन भी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ सकते।

केंद्रीय संचार एवं तकनीकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को द एनर्जी एंड र्सिोसेज इंस्टीट्यूट(टेरी) यूनिवर्सिटी में युवा और सतत विकास पर विचार विमर्श के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, "हम इस बात से सहमत हैं कि लंबे समय से कार्बन गैसों का बड़े पैमाने पर उत्सर्जन कर रहे विकसित देशों को जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने की खातिर किए जा रहे प्रयासों में अधिक जिम्मेदारी वहन करनी चाहिए। लेकिन भारत और चीन अपनी भूमिका से बच नहीं सकते क्योंकि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव से सबसे ज्यादा गरीब ही प्रभावित हो रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+