भारत के साथ व्यापार परिषद बनाना चाहता है आसियान
यहां 15वें आसियान शिखर सम्मेलन के समापन के मौके पर जारी एक बयान में कहा गया कि यह समूह इस वर्ष अगस्त महीने में आसियान व भारत के बीच हुए वस्तु व्यापार समझौते का स्वागत करता है।
बयान में कहा गया, "उम्मीद है कि यह समझौता एक ऐसा मुक्त व्यापार क्षेत्र तैयार करेगा, जिसमें लगभग 1.7 अरब लोग शामिल होंगे।"
सातवां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन शनिवार को यहां आयोजित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications