संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का पालन करे उत्तर कोरिया : आसियान
हुआ बिन(थाईलैंड), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) ने शनिवार को एक बयान जारी कर उत्तर कोरिया से संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का पालन करने को कहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जारी किए गए बयान के हवाले से कहा है, "हम उत्तर कोरिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार अपने उत्तरदायित्वों का पालन करने की अपील करते हैं।"
बयान में कहा गया है, " हम छह पक्षीय वार्ता में से संबंधित सभी पक्षों से क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत बातचीत की मेज पर जल्द से जल्द लौटने की अपील करते हैं।"
छह पक्षीय वार्ता में उत्तर कोरिया के अलावा अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और रूस शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications