अफगान तालिबान ने लोगों को चुनाव से दूर रहने को कहा
काबुल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। तालिबान आतंकवदियों ने शनिवार को 7 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बाधा डालने की धमकी दी है।
तालिबान आतंकवादियों ने अगस्त में चुनाव के पहले चरण के लिए हुए मतदान में हमले किए थे जिससे काफी लोगों ने मतदान स्थल तक जाने से परहेज किया था।
तालिबान की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया, "सभी देशवासियों को सूचित किया जाता है कि वे अमेरिका के नेतृत्व में संपन्न कराई जा रही चुनाव प्रक्रिया में भाग न लें।"
बयान में कहा गया है, "अगर हमारे मुजाहिदीन किसी को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नुकसान पहुंचाते हैं तो इस नुकसान के लिए लोग खुद जिम्मेदार होंगे क्योंकि मुजाहिदीन ने सभी अफगानों को हमारे फैसले की सूचना दी है।"
बयान में दावा किया गया है कि पश्चिमी देश चुनाव आयोजित करके अफगानिस्तान पर आक्रमण और सैन्य मोर्चे पर अपनी पराजय को छुपाना चाहते हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में आतंकवादियों ने मतदान केंद्रों पर दर्जनों राकेट दागने और आत्मघाती हमलों के अलावा 130 से अधिक हमले करके मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया था।
इन हमलों से हालांकि चुनाव बाधित नहीं हुआ था लेकिन इससे 38 फीसदी मतदाता वोट नहीं डाल पाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications