भारत-चीन सीमा मुद्दे पर मतभेद सुलझाने को सहमत
हुआ हिन (थाईलैंड), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ शनिवार को इस बात पर सहमत हो गए कि दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दे पर मतभेदों को धीरे-धीरे सुलझा लिया जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि दोनों नेताओं ने शनिवार को यहां संपन्न हुए दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के शिखर सम्मेलन के मौके पर आयोजित अपनी बैठक में सामूहिक चिंता के मुद्दों पर चर्चा की।
वेन ने बैठक में कहा, "हम द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे हैं। मैं मानता हूं कि दोनों देश भविष्य में एक अच्छा संबंध बनाए रखेंगे जो दोनों देशों के हित में होगा।"
इस अवसर पर मनमोहन सिंह ने चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के साथ हाल में रूस और अमेरिका में हुई अपनी मुलाकातों का जिक्र करते हुए कहा कि चीन एक महान देश है।
सिंह ने कहा, "हम चीनी जनता के साथ उसकी सफलता के गर्व में अपने को शामिल करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications