्न'तालिबान को छूट देने के बाद आतंकी हमले अप्रत्याशित नहीं'
ज्ञात हो कि अभी एक दिन पहले देश भर में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में 25 लोगों की मौत हो गई थी।
संपादकीय में लिखा गया है कि ताजा दौर के विस्फोटों का एक सकारात्मक पहलू भी है।
समाचार पत्र द न्यूज ने 'एनअदर डे, एनदर ब्लास्ट' नामक शीर्षक वाले अपने संपादकीय में लिखा है, "देश भर में हो रहे आतंकी हमलों के बारे में अप्रत्याशित कुछ भी नहीं है।"
संपादकीय में आगे लिखा गया है, "लेकिन ताजा दौर के विस्फोटों का एक सकारात्मक पहलू भी है। ये हमले सबसे कड़े रूप में इस युद्ध की योजना तैयार करने में हमें मदद करेंगे। यह एक जीवन युद्ध है, यह युद्ध पाकिस्तान सरकार और उन लोगों के बीच है जो पाकिस्तान को नष्ट करने की इच्छा रखने वालों का नेतृत्व करते हैं। इसमें संशय के लिए जरा भी जगह नहीं है और इस परिस्थिति से मुंह छुपाने की भी कोई गुंजाइश नहीं है।"
संपादकीय में लिखा है, "यह अपने आप में एक विवाद का विषय है कि क्या तालिबान हमारे वास्तविक दुश्मन हैं, जिन्हें पिछले दशक में विस्तार करने और क्षमता बढ़ाने की खुली छूट दी गई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications