आसियान ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त बयान जारी किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आसियान के नेताओं ने बयान में कहा कि वे अर्थव्यवस्था पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, पर्यावरण और जनहित की समान चिंता के साझेदार हैं।
नेताओं ने कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की सफलता के लिए अन्य सहयोगियों के साथ आसियान के नजदीकी रूप से कार्य करने की जरूरत को रेखांकित किया।
शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के संबंध में आसियान के नेताओं ने मानव संसाधन विकास के महत्व पर बल दिया, जिससे आसियान के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ाया जा सके और वैश्विक समुदाय में आसियान समुदाय की प्रतिस्पर्धा क्षमता को बढ़ावा मिल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications