फैशन सप्ताह के प्रगति मैदान में आयोजन से खुश हैं डिजाइनर

विल्स का पिछला फैशन सप्ताह नेहरू पैलेस स्थित इरोज इंटरकांटिनेन्टल होटल में आयोजित किया गया था। 'फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया' (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने आईएएनएस से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के लिए स्वच्छता और आराम का ध्यान रखते हुए आयोजन होटल में रखा गया था। लेकिन होटल के बहु-मंजिला इंतजाम में लिफ्ट की व्यवस्था न होने की वजह से डिजाइनरों और खरीददारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

फैशन डिजाइनर कविता भारतीय फैशन सप्ताह के प्रगति मैदान में आयोजित होने से खुश हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "भगवान का शुक्र है कि हम प्रगति मैदान में वापस आ गए हैं। हमें यहां की आदत हो गई है और यहां काफी जगह है। होटल की अवधारणा बहुत डरावनी थी, वह वास्तव में भयानक थी।"

डिजाइनर नंदिता मानती हैं कि यहां का माहौल अधिक व्यावसायिक होगा। फैशन डिजाइनर निदा महमूद को लगता है कि इस बार यह फैशन सप्ताह अधिक व्यापारोन्मुख होगा।

24 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले फैशन सप्ताह में 110 डिजाइनर और 175 खरीददार शामिल हो रहे हैं।

110 डिजाइनरों में से 70 ने अपनी दुकानें सजा ली हैं जबकि बाकी डिजाइनर अपना संग्रह रैम्प पर प्रस्तुत करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+