नैतिक व्यवहार में मददगार होती है सुगंध
'ब्रिगहेम यंग यूनिवर्सिटी' (बीवाईडब्ल्यू) की अध्ययनकर्ता कैटी लिलजेनक्विस्ट कहती हैं कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय अपनाती हैं जो खर्चीले और कठोर हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, "लोगों में नैतिक व्यवहार को प्रोत्साहित करने का यह बहुत साधारण और सरल तरीका है।"
वह कहती हैं कि बच्चों को उनके कमरे साफ करने के लिए कहकर और इस काम में उनकी मदद करके घर में भी ऐसा वातावरण बनाया जा सकता है।
अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों को अलग-अलग काम दिए गए थे। इनमें से कुछ लोगों को सुगंधहीन कमरों और दूसरों को सुगंधित कमरों में रहकर काम करने को कहा गया था।
जिन लोगों ने सुगंधित वातावरण में काम किया उनमें परस्पर सहयोग और काम को अच्छे ढंग से पूरा करने की प्रवृत्ति देखी गई थी। उनमें अपने साथियों के विश्वास को तोड़ने की प्रवृत्ति बहुत कम थी।
अध्ययनकर्ताओं द्वारा किए द्वितीय परीक्षण से ज्ञात हुआ कि सुगंधित वातावरण में रहने वाले लोगों में दान देने और दूसरों की मदद की प्रवृत्ति अधिक होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications