भारत संग बेहतरीन आर्थिक, रक्षा संबंधों का इच्छुक है जापान

हुआ हिन(थाईलैंड) , 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री यूदियो हातोयामा ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ मजबूत आर्थिक और रक्षा संबंध चाहता है।

जापान के प्रधानमंत्री ने थाईलैंड में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही।

भारतीय अधिकारियों के अनुसार मनमोहन सिंह ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान दोनों देशों द्वारा संयुक्त रूप से की गई आर्थिक पहलों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने माल-ढुलाई गलियारा परियोजना, दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना और समग्र आर्थिक भागीदारी समझौते का खास तौर से जिक्र किया।

होतोयामा ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं जापान और भारत के बीच सहयोग की प्रतीक हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से मिल कर काम कर करने पर सहमति जताई।

सातवें भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होने के अलावा मनमोहन सिंह सात क्षेत्रीय देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वे स्वदेश रवाना होने से पहले रविवार को चौथे पूर्व एशिया सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+