घटिया निर्माण के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज
एक अधिकारी के अनुसार अजय मंगल एंड कंपनी ऑफ थाणे के खिलाफ शनिवार को कोपरी रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।
अन्य आरोपों के अलावा ठेकेदार पर लापरवाही बरतने और पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है, जिससे निर्माणाधीन पुल चलती ट्रेन के उपर गिर गया।
इस हादसे में ट्रेन के चालक आर. रामचंद्रन और सुभाष पोपट नाम के एक यात्री की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि पानी की पाइपलाइन वाला एक पुल शुक्रवार को एक चलती ट्रेन पर गिर गया था। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।
थाणे नगर निगम(टीएमसी) के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराने के अलावा रेलवे सुरक्षा आयुक्त घटना की अलग से जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications