बिहार में 85 क्विंटल गेहूं जब्त
कुर्था थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कुर्था प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद वारिस अहमद द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार भारतीय खाद्य निगम से आपूर्ति किया गया 85 क्विंटल गेहूं बेनीपुर रेाड स्थित एक गोदाम में ट्रक से उतारा जा रहा था कि इसकी सूचना प्रशासन को मिली थी।
कुमार ने कहा कि वारिस ने तत्काल छापामार कर ट्रक सहित 85 क्विंटल गेहूं जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में गोदाम के मालिक उपेन्द्र कुमार उर्फ पप्पु को गिरफ्तार किया गया है।
कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि उक्त गेहूं को गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर करने वाले लोगों के बीच बांटा जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications