नक्सलियों के समक्ष समर्पण नहीं किया : बुद्धदेब
नई दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम से मुलाकात के बाद भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, "यह निर्णय अपवाद है जो मानवीयता के आधार पर लिया गया था।" उन्होंने कहा कि लालगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
भट्टाचार्य ने कहा, "हमने नक्सलियों के समक्ष समर्पण नहीं किया है। हम उनके खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।" उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने उन्हें नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता देने का वादा किया।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने पश्चिम मिदनापुर के संकरैल थाने पर हमला कर पुलिस अधिकारी अतींद्र नाथ दत्ता को अगवा कर लिया था। दत्ता को तीन दिन बाद गुरुवार शाम को नक्सलियों ने मुक्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications