उप्र में बसपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
बसपा विधायक ताबिश खान और उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने संत कबीर नगर जिले में भूमि विवाद के मामले में एक दलित परिवार के सदस्यों की पिटाई की और उनके मकान को आग लगा दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद भूषण पांडे ने आईएएनएस से कहा, "राजेडिहा गांव के निवासी हरिराम ने शिकायत की थी कि खान और उनके समर्थक बंदूक और डंडे लेकर उनके घर पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।"
पांडे ने कहा, "पीड़ित ने शुक्रवार शाम पुलिस से संपर्क किया और चोट के निशान दिखाए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विधायक और उनके समर्थकों ने भूमि विवाद के मामले में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जाते वक्त मकान को आग के हवाले कर दिया।"
खान के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि खान अपने समर्थकों के साथ फरार हैं।
पुलिस ने कहा कि खान और उनके समर्थकों को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications