'उप्र में गन्ने की पैदावार कम होने से बेसर रहेगा चीनी उत्पादन'
गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस साल गन्ने की पैदावार पिछले साल के 1,100 लाख टन से 15 फीसदी कम होने का अनुमान है।"
अधिकारी ने कहा, "लेकिन इसका असर चीनी के उत्पादन पर पड़ने की संभावना नहीं है। इस साल चीनी का उत्पादन पिछले साल के 40.46 लाख टन से अधिक हो सकता है।"
देश में गन्ने की पैदावार के मामले में
उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है।
उन्होंने कहा,"सूखे के कारण गन्ने की फसल प्रभावित हुई है हालांकि बाद में हुई बारिश ने इस नुकसान की काफी हद भरपाई की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications