भारत, चीन ने कहा मतभेद से संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए (लीड-3)
हुआ हिन (थाईलैंड), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने मतभेदों के कारण दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित नहीं होने देने पर शनिवार को सहमति व्यक्त की।
आसियान और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल होटल दुसित थानी में करीब एक घंटे तक चली बैठक में अरूणाचल प्रदेश और तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जिक्र नहीं हुआ।
विदेश विभाग के सचिव (पूर्व) एन.रवि के अनुसार सिंह ने जियाबाओ से कहा कि राजनीतिक स्तर पर बेहतर आपसी समझ और विश्वास रहना चाहिए ताकि भारत और चीन के बीच संबंध मजबूत रहें।
सिंह ने कहा कि किसी भी पक्ष को ऐसे मुद्दों की अनुमति नहीं देनी चाहिए जो हमारे संबंधों के बढ़ने में बाधा बनें।
अपनी टिप्पणी में जियाबाओ ने सिंह से सहमति जताते हुए कहा, "हमारे संबंधों को वार्ता के माध्यम से संचालित होने चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों में बाधा नहीं आनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications