पर्यटकों के लिए सुरक्षित है गोवा : पर्यटन मंत्री
सिंगापुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा के पर्यटन मंत्री फ्रांसिस्को जेवीयर पेचीको ने ्नराज्य में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ बलात्कार और हमले से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में आर रही नकारात्मक खबरों से निपटने के प्रयास के तहत कहा है कि गोवा पर्यटकों के लिए 'बेहद सुरक्षित जगह' है।
एशिया के सबसे बड़े पर्यटन मेले 'आईटीबी एशिया 2009' में शिरकत के लिए पहुंचे पचीको ने आईएएनएस से कहा, "गोवा विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए सुरक्षित स्थान है, इस बात का यकीन दिलाने के लिए मैं खुद व्यक्तिगत रूप से यहां मौजूद हूं।"
पचीको ने कहा, "समुद्र तटों व अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों की सुरक्षा निगरानी और कड़ी करने के लिए हमने सुरक्षा व विशेष पर्यटक पुलिस का इंतजाम किया है।"
उन्होंने दावा किया, "हाल में हुई आपराधिक घटनाओं ने गोवा के पर्यटन को प्रभावित नहीं किया है।"
उन्होंने कहा," गोवा में पर्यटकों की आमद पहले की तरह ही है।"मंत्री का दावा है कि गोवा में विश्वभर के 1.3 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं। ब्रिटेन, रूस और स्केंडीनेवियाई देशों के नागरिक बड़ी संख्या में गोवा आते हैं।
पेचीको ने कहा, "पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटन से गोवा को 1,500 करोड़ रुपये का आमदनी होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications