अपराधी के संबंधियों ने पुलिसकर्मी की हत्या की
रांची स्थित इरबा गांव में शुक्रवार रात पटना से चार पुलिसकर्मी नौशाद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। जब पुलिसकर्मियों ने नौशाद को हिरासत में लिया तो उसके संबंधियों ने उन पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल तीनों पुलिसकर्मियों को रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती करवाया गया है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गुलाम के रूप में हुई। ये सभी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नौशाद को गिरफ्तार करने इरबा गांव पहुंचे थे।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस से कहा, "नौशाद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान का खुलासा किया। इसके बाद नौशाद के संबंधियों ने उसे पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया।"
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि वे पुलिसकर्मियों को अपहरणकर्ता समझ बैठे थे क्योंकि वे पुलिस वेश में गांव नहीं पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications