जम्मू एवं कश्मीर में हड़ताल पर गए चिकित्सक निलंबित
राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "नए चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए सोमवार से साक्षात्कार लिए जाएंगे।"
राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राठेर ने शुक्रवार को कहा था कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार सभी प्रकार के कदम उठाएगी। राज्य में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है।
उल्लेखनीय है कि अन्य राज्यों की तुलना में कम वेतन दिए जाने के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications